छैगांवमाखन उद्वहन सिंचाई परियोजना को समय सीमा में पूर्ण करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में दिए निर्देश
खण्डवा 12 फरवरी, 2021 - सिंचाई अधोसंरचना विस्तार में कृषकों की सुविधा और सहमति को ध्यान में रखा जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और वरिष्ठ अधिकारी निर्माणाधीन कार्यों का निरंतर निरीक्षण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के मंत्रालय में नर्मदा नियंत्रण मंडल की 69वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट इंदौर से वर्चुअली सम्मिलित हुए। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छैगांवमाखन उद्वहन सिंचाई परियोजना के साथ साथ अलीराजपुर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना, इंदिरा सागर परियोजना के अंतर्गत बड़वानी जिले में टनल निर्माण, बरगी व्यपवर्तन परियोजना की स्लीमनाबाद टनल के कार्य, ढ़ीमरखेड़ा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उद्वहन सिंचाई योजनाओं की अब तक की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए छैगांवमाखन परियोजना के कार्य को गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ त्वरित गति से पूर्ण कराने के लिए कहा।

No comments:
Post a Comment