अब ‘‘वैद्य मरीज के द्वार’’ योजना प्रारंभ होगी
खण्डवा 8 फरवरी, 2021 - आयुष विभाग द्वारा अब “वैद्य मरीज के द्वार’’ योजना प्रारंभ की जायेगी। इस योजना पर तेजी से काम कर रहा है तथा योजना के शुरू होने से मरीजों को आयुर्वेद पद्धति से उपचार की घर पहुँच सेवा दी जायेगी। आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री रामकिशोर कावरे ने बताया कि आयुष चिकित्सक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन में लोकप्रिय एवं विश्वसनीय बनाने के लिए अभी से कार्य करें। आयुष चिकित्सक आमजन के लिए आयुर्वेद के दूत बनकर कार्य करें। आयुष विभाग इस तरह कार्य करें कि समाज में उनकी नई पहचान बने और लोग आयुर्वेद को पहचानें। राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि चिकित्सकों का काम सेवा करना है, सभी आयुष चिकित्सक आम जन एवं मरीजों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
No comments:
Post a Comment