नेशनल लोक अदालत से पूर्व प्रीसिटिंग बैठक सम्पन्न
खण्डवा 5 फरवरी, 2021 - आगामी नेशनल लोक अदालत 10 अपै्रल को आयोजित होगी। इस लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक बीमा कंपनी के न्यायालय में लंबित क्लैम प्रकरणों के निराकरण करने के उद्देश्य से शुक्रवार को न्यू इंडिया इंश्योंरेंस कंपनी व नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारीगण व अधिवक्तागण व पक्षकार आदि के साथ प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन ए.डी. आर सेन्टर में किया गया। इस प्रीसिटिंग बैठक में बीमा कंपनी के अधिकारीगण श्री एस.दशपुत्रे, श्री आर.के. वर्मा, श्री एस.के. मालाकार एवं अधिवक्तागण श्री नितिन झंवर, श्री शांतिलाल पटेल, श्री शुभम सैनी, श्री संजय नागनपुरे, श्री संतोष गौर, आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment