Wednesday, 3 February 2021

8 फरवरी से ली जायेंगीं मतदाता-सूची से संबंधित दावे-आपत्तियां

 8 फरवरी से ली जायेंगीं मतदाता-सूची से संबंधित दावे-आपत्तियां

खण्डवा 3 फरवरी, 2021 - नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिये एक जनवरी 2021 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता-सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मतदाता-सूची से संबंधित दावे-आपत्तियाँ 8 फरवरी से ली जायेंगीं। ऐसे सभी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता-सूची में जुड़वा सकते हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की फोटो रहित सूचियां वेबसाइट https://ceomadhyapradesh.nic.in/ पर पर भी उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति इन सूचियों में अथवा सर्च इंजन के माध्यम से अपना नाम देख सकता है। 

No comments:

Post a Comment