Friday, 5 February 2021

छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण 6 फरवरी से

 छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण 6 फरवरी से

खण्डवा 5 फरवरी, 2021 - जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि खंडवा जिले में दो स्थानों जिला चिकित्सालय खंडवा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में कोविड वैक्सीन टीकाकरण सत्र 6 फरवरी से आयोजित होंगे, जिसमें प्रथम चरण के दौरान जो स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने से छूट गये उनको टीके लगेंगे, खंडवा व खालवा के छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी टीका लगाया जायेगा। डॉ. तंतवार ने कहा कि कोरोना वैक्सीन प्राथमिकता क्रम के आधार पर लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण के बाद भी सुरक्षात्मक उपायों पालन करना होगा, इनमें मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से हाथोें को धोना जैसे उपाय शामिल है। 

No comments:

Post a Comment