Friday, 5 February 2021

वन मंत्री डॉ. शाह 6 फरवरी को खण्डवा आयेंगे

 वन मंत्री डॉ. शाह 6 फरवरी को खण्डवा आयेंगे

खण्डवा 5 फरवरी, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 6 फरवरी को खण्डवा आयेंगे तथा यहां रात्रि विश्राम कर अगले दिन 7 फरवरी को स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा 8 फरवरी को भोपाल जायेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन मंत्री डॉ. शाह 6 फरवरी को सायं 6 बजे इंदौर से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे खण्डवा आयेंगे तथा 7 फरवरी को खण्डवा में ही स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वन मंत्री डॉ. शाह 7 फरवरी को रात्रि 10ः25 बजे मंगला एक्सप्रेस से रेल मार्ग द्वारा खण्डवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment