पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए अब 6 फरवरी तक करें आवेदन
खण्डवा 3 फरवरी, 2021 - म.प्र. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) भोपाल द्वारा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तिथि में वृद्धि करते हुए 6 फरवरी निर्धारित की है। पहले आवेदन के लिए 30 जनवरी निर्धारित की गई थी। अब पात्र अभ्यर्थी 6 फरवरी तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। वहीं 9 फरवरी तक भरे गए आवेदन पत्रों में संशोधन कर सकेंगे। इन पदों पर लिखित परीक्षा और शारीरिक प्रवीणता परीक्षण के माध्यम से चयन किया जाएगा। परीक्षा 6 मार्च को दो पालियों में आयोजित होगी। इस परीक्षा के केंद्रों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा व बालाघाट शामिल है।
No comments:
Post a Comment