Wednesday, 3 February 2021

छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदनों का वेरिफिकेशन 5 फरवरी तक करें

 छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदनों का वेरिफिकेशन 5 फरवरी तक करें

खण्डवा 3 फरवरी, 2021 - भारत सरकार अल्पसंख्यक मंत्रालय नई दिल्ली के माध्यम से संचालित अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2020-21 अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति पोर्टल पर नवीन एवं नवीनीकरण के ऑनलाईन आवेदन करने के नवीन निर्देशानुसार छात्रवृत्ति आवेदनों के लिए विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन भरे गये आवेदनों को संस्था स्तर से वेरिफिकेशन की अंतिम तिथी 5 फरवरी तक बढाई गई है। समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय एवं विद्यालय में पात्रता रखने वाले सभी अल्पसंख्यक विद्यार्थियों से भारत सरकार के अल्पसंख्यक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आपकी संस्था में दर्ज विद्यार्थियों के ऑनलाईन आवेदनों को समयावधि में वेरिफिकेशन करना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

No comments:

Post a Comment