निर्माण श्रमिक 31 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन
खण्डवा 3 फरवरी, 2021 - मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण के अन्तर्गत भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यों में सलंग्न असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन का कार्य 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगा। श्रम विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देंश जारी कर दिए गए हैं। जिला श्रम पदाधिकारी श्री ए.एस. अलावा ने बताया कि निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिये गत 2 अक्टूबर से तीन माह का विशेष पंजीयन अभियान प्रारंभ किया गया था। अब इस अभियान की अवधि 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक व्यक्ति जिन्होंने 1 वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्यो में मजदूरी की हो, वे पंजीयन करा सकते है।
No comments:
Post a Comment