AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 February 2021

कैंसर जागरूकता षिविर में 289 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

 कैंसर जागरूकता षिविर में 289 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - जिला अस्पताल में 4 फरवरी को कैंसर जागरूकता षिविर का आयोजन किया गया। जिला कैंसर नोडल अधिकारी डॉ. विजय मोहरे ने बताया कि स्वास्थ्य षिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं कैंसर रोग विषेषज्ञ द्वारा मरीजों को ऑनलाईन परामर्ष दिया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार, मौजूद थे। षिविर में कुल 289 मरीज आये इनमें डायबीटीज के 84, ब्लड प्रेषर 53, हृदय रोग 13, कैंसर 23, सिकल सेल 1, कैंसर के संभावित 33, तथा अन्य 82 मरीजों का उपचार किया गया। 

इस दौरान बताया गया कि कैंसर के संभावित लक्षणों में स्तन में में गांठ होना, स्तन में निरंतर दर्द बना रहना, महिलाओं में सफेद पानी या खून का स्त्राव होना, मुँह में छाले होना जा जल्दी ठीक नहीं हो रहे हो, मुँह न खुलना या आवाज में बदलाव होना, पुरूषों में पेषाब रूक-रूककर आना, शरीर पर किसी भी घाव का लम्बे समय तक ठीक न होना जैसे लक्षण शामिल है। कैंसर के मुख्य कारणों में तम्बाकू का सेवन करना, शराब पीना, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, रसायन युक्त खाद्य पदार्थ खाना, अत्यधिक तैलीय या कैलोरी युक्त भोजन खाना शामिल है। कैंसर की रोकथाम के लिये तंबाकू का उपयोग पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। साथ ही धूम्रपान व शराब से बचना चाहिए।

No comments:

Post a Comment