Friday, 12 February 2021

मोबाइल पर ई-मतदाता पहचान पत्र 28 फरवरी तक डाउनलोड करें

 मोबाइल पर ई-मतदाता पहचान पत्र 28 फरवरी तक डाउनलोड करें 

खण्डवा 12 फरवरी, 2021 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब मतदाताओं को ई-मतदाता पहचान-पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि निर्वाचक नामवली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के दौरान जोडे गए नवीन मतदाताओं को ई-मतदाता पहचान पत्र के लिए उनके मोबाईल पर एक लिंक प्रदान की गई है जिसका उपयोग कर उन्हें अनिवार्य रूप से ई-ईपिक डाउनलोड कराया जाए। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे विधानसभावार ऐसे नवीन मतदाताओं को जिनका कि यूनिक मोबाईल नम्बर दर्ज है, उन्हें एनव्हीएसपी पर रजिस्टर कराकर ई-ईपिक डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए व्यक्तिगत सम्पर्क करें तथा नवीन मतदाताओं को ई-ईपिक कार्ड डाउनलोड करायें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि नए मतदाता अपने फोटो युक्त पहचान पत्र 28 फरवरी तक नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल ‘‘एनव्हीएसपी‘‘ से डाउनलोड कर सकते है।

No comments:

Post a Comment