एक अपराधी को 25 हजार रू. का बंधपत्र जमा कराने के आदेश
खण्डवा 3 फरवरी, 2021 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर एक अपराधी आसिफ पिता असलम शायर निवासी नूरानी मस्जिद के पास खानशाहवली खण्डवा से 25 हजार रूपये बंधपत्र भरवाने की कार्यवाही के आदेष जारी किए है। आसिफ को इस आषय का बंधपत्र भरना होगा कि ‘‘भविष्य में वह किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं रहेगा।‘‘ आदेष जारी होने की तिथि से आगामी 1 वर्ष तक इस अपराधी को प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को अपरान्ह 3 बजे अपने क्षेत्र के तहसीलदार के न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगी।
No comments:
Post a Comment