Thursday, 4 February 2021

नेशनल लोक अदालत 10 अप्रैल को

 नेशनल लोक अदालत 10 अप्रैल को

खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2021 में जिला न्यायालय खण्डवा सहित सभी तहसील न्यायालयों में चार नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। जिले में ये नेशनल लोक अदालत 10 अप्रैल, 10 जुलाई, 11 सितम्बर एवं 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित की जाएगीं। वर्ष 2021 की पहली नेशनल लोक अदालत 10 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी। 

अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि वर्ष 2021 में आयोजित की जाने वाली नेशनल लोक अदालतों के लिये चिन्हित किये गये लम्बित और प्रिलिटिगेशन के प्रकरणों में न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में आपराधिक शमनीय प्रकरण, पराक्राम्य अधिनियम की धारा-138 के अंतर्गत प्रकरण, मनी रिकवरी सबंधी मामले, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, विद्युत एवं जल कर, बिल संबधी (सिर्फ शमनीय प्रकरण), वैवाहिक प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, सेवा मामले जो सेवानिवृत्त संबंधी लाभों से संबंधित, राजस्व प्रकरण सिर्फ जिला या उच्च न्यायालयों में लम्बित दीवानी इत्यादि मामले महत्वपूर्ण हैं। इनके अतिरिक्त, प्रीलिटिगेशन के अंतर्गत पराक्राम्य अधिनियम की धारा-138 के अंतर्गत प्रकरण, मनी रिकवरी संबंधी मामले, श्रम विवाद संबंधी मामले, दूरसंचार के बकाया लैण्डलाइन, मोबाइल बिल संबंधी प्रकरण, आपराधिक शमनीय प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, दीवानी इत्यादि मामले भी सुने जायेंगे।

No comments:

Post a Comment