Tuesday, 19 January 2021

अनुसूचित-जाति के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति में वृद्धि

 अनुसूचित-जाति के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति में वृद्धि

खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - अनुसूचित-जाति विकास विभाग ने अनुसूचित-जाति के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति की दरों में वृद्धि की है। विभाग ने वर्ष 2020-21 के लिये बालकों के लिये 1300 रुपये एवं बालिकाओं के लिये 1340 रुपये प्रतिमाह की शिष्यवृत्ति की दर स्वीकृत की है। विभाग का यह आदेश 1 जुलाई, 2020 से प्रभावशील होगा।

No comments:

Post a Comment