चिट फण्ड एवं सूदखोरो से संबंधित शिकायतें एसडीएम कार्यालय में करें
खण्डवा 16 दिसम्बर, 2020 - जिले में चिट फण्ड एवं सूदखोरो द्वारा परेशान किए जाने संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के निर्देश पर विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। जो लोग चिट फण्ड कम्पनियों, बैंकिंग संस्थानों व ब्याज पर पैसे देने वाले लोगों से परेशान है, वे अपनी शिकायतें अपने तहसीलदार, एसडीएम या निकटतम पुलिस थाने में 17 व 18 दिसम्बर को आवेदन दे सकते है। आवेदक अपनी शिकायतों से संबंधित आवेदन देकर तहसील, एसडीएम कार्यालय व पुलिस थाना से पावती अवश्य ले लें। उनकी शिकायतों का निराकरण समय सीमा में किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment