सरकारी कार्यालयों की जरूरी सामग्री लघु उद्योग निगम के माध्यम से खरीदें
खण्डवा 19 दिसम्बर, 2020 - शासकीय कार्यालयों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की खरीदी लघु उद्योग निगम के माध्यम से करने के निर्देश प्रबंध संचालक श्री भास्कर लाक्षाकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिए है। जारी निर्देशों के अनुसार मध्यप्रदेश भण्डार क्रय एवं सेवा उपार्जन नियम 2015 में भी यह प्रावधान है कि सामग्री मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के माध्यम से खरीदी जाये। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग निगम में ई-टेण्डरिंग व्यवस्था लागू है, जिस विभाग को सामग्री क्रय करना हो वह अपनी आवश्यकता की सामग्री ऑनलाइन माध्यम से लघु उद्योग निगम को दर्ज करा सकता है। लघु उद्योग निगम द्वारा सामग्री प्रदाय करने से पूर्व इसकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाती है।
No comments:
Post a Comment