Monday, 21 December 2020

बाल श्रवण योजना की मदद से सुनील के दोनों बच्चे बोलने व सुनने लगे

  खुशियों की दास्ताँ

बाल श्रवण योजना की मदद से सुनील के दोनों बच्चे बोलने व सुनने लगे  

खण्डवा 21 दिसम्बर, 2020 - खण्डवा जिले के छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम छिरवेल निवासी सुनील अखाडे के दोनो बच्चे राजनदंनी और मनोज जन्म से ही बोल व सुन नहीं पा रहे थे। डॉक्टर्स को दिखाया तो उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों का ऑपरेशन होगा, जिसका कुल खर्चा 10-15 लाख रूपये तक आयेगा। सुनील हमेषा इस बात से परेषान रहता था और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से बच्चों का इलाज नही करा पा रहे थे। मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत दोनों बच्चों के इलाज के लिए 6.50-6.50 लाख रूपये की मदद सहित कुल 13 लाख रूपये की स्वीकृति मिलने से दोनों बच्चों का ऑपरेशन सरकारी खर्चे पर हो गया। अब दोनों बच्चें मनोज व राजनंदिनी बोलने व सुनने लगे है।

  सुनील बताता है कि उसके दोनों बच्चों 7 वर्षीय मनोज व 3 वर्षीय राजनदंनी बोल व सुन नही पाते थे। उन्हें लेकर वह जिला अस्पताल खण्डवा गया, जहॉं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण करने के बाद बच्चों की सर्जरी के लिए सलाह दी गई और उन्हें एडवांस जांच के लिए श्री अरविन्दो हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज इन्दौर भेजा गया जहां से दोनों बच्चों के इलाज के लिए 6.50-6.50 लाख रूपये का खर्चा बताया है। इस तरह कुल 13 लाख रूपये का एस्टीमेट दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान एवं उनकी कमेटी ने आर.बी.एस.के. कार्यक्रम के तहत् संचालित मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत दोनों बच्चों के इलाज के लिए 6.50-6.50 लाख रूपये सहित कुल 13 लाख रूपये की स्वीकृति दे दी गई। बच्चों को सर्जरी के लिए श्री अरविन्दो हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज इन्दौर भेजा गया जहां दोनो बच्चों का सफलतापूर्वक ऑपरेषन किया गया है। सुनील के 7 वर्षीय बालक मनोज का अॅापरेषन डॉ. विषाल मुजांल ने किया, जबकि 3 वर्षीय राजनंदनी का ऑपरेशन डॉ. दिंगात पाटनी द्वारा किया गया। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद दोनों बच्चे बोलने व सुनने लगे है। सुनील की खुशी का तब ठिकाना न रहा जब पहली बार उसके बच्चों ने उसे पापा कहकर बुलाया।

No comments:

Post a Comment