स्वरोजगार योजनाओं को और अधिक बेहतर बनाया जायेगा
खण्डवा 21 दिसम्बर, 2020 - राज्य सरकार ने प्रदेश में संचालित स्वरोजगार योजनाओं को और अधिक प्रभावी और हितग्राहियों के लिये अधिकतम उपयोगी बनाने की प्रक्रिया आरंभ की है। सरकार की मंशा है कि स्वरोजगार योजनाएँ हितग्राहियों के लिये प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें। यह कार्य शीघ्र ही पूरा होगा। इस सिलसिले में विभागीय समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और कृषक उद्यमी योजना अधिक प्रभावी स्वरूप में लागू की जायेगी जो कि हितग्राहियों के लिये पहले से कहीं अधिक लाभदायक सिद्ध होगी। इसके लिये यह निर्णय भी लिया गया है कि 18 दिसम्बर तक स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों में जिन प्रकरणों में सहायता राशि वितरित नही हुई हैं, उनमें अब आगामी आदेश तक राशि का वितरण नहीं किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment