Friday, 18 December 2020

संत सिंगाजी सृजन पीठ स्थापित होगी

 संत सिंगाजी सृजन पीठ स्थापित होगी
बुखारदास बाबा मेला अब मेला प्राधिकरण के अधिकृत मेलों में शामिल होगा

खण्डवा 18 दिसम्बर, 2020 - प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति व अध्यात्म विभाग की मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मूंदी में आयोजित किसान सम्मेलन में संत सिंगाजी सृजन पीठ स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने बुखारदास-गुलाबदास बाबा मेला मूंदी को प्रदेश के तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त मेलों की सूची में शामिल करने की घोषणा की। अब यह मेला संस्कृति व अध्यात्म विभाग की ओर से अधिकृत मेलों में शामिल हो जायेगा। 

पर्यटन मंत्री ने संत सिंगाजी पर केन्द्रित पुस्तक का किया विमोचन

मूंदी में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने संत सिंगाजी महाराज के जीवन चरित्र पर केन्द्रित पुस्तक ‘‘अंधे जपे मन समझावे‘‘ का विमोचन भी किया। इस पुस्तक के लेखक श्री जगदीश जोशीला है।    

No comments:

Post a Comment