उर्वरक विक्रेता का लायसेंस निरस्त
खण्डवा 21 दिसम्बर, 2020 - उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच का कार्य समय समय पर किया जाता है। इसी क्रम में दल द्वारा खण्डवा स्थित शक्ति कृषि सेवा केन्द्र की जांच की गई, तो जांच के दौरान स्टॉक एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करना पाया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान स्टॉक पंजी व बिल बुक भी नही पाई गई। इन सब अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए मेसर्स शक्ति कृषि सेवा केन्द्र खण्डवा का कीटनाशक लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment