Friday, 4 December 2020

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिये आदिवासी क्षेत्रों में एटीएम लगेंगे

 डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिये आदिवासी क्षेत्रों में एटीएम लगेंगे

खण्डवा 4 दिसम्बर, 2020 - मध्यप्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिये एटीएम स्थापना का कार्य आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा शुरू किया गया है। इस कार्य के लिये केन्द्र सरकार ने 12 करोड़ रूपये की योजना को भी मंजूरी दी है। प्रदेश के खालवा सहित कुल 89 आदिवासी बाहुल्य विकासखण्डों में जिन क्षेत्रों में बैंक शाखाएँ नहीं हैं, वहाँ प्राथमिकता के साथ एटीएम स्थापित किये जा रहे हैं। विभाग द्वारा इस कार्य के लिये 512 हाट बाजारों का चयन किया गया है। एटीएम स्थापित होने के बाद दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय वर्ग की आबादी को नगद लेन-देन में सुविधा मिल सकेगी।  

No comments:

Post a Comment