कॉमन सर्विस सेंटर्स पर बनाए जा रहे हैं आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड
खण्डवा 13 दिसम्बर, 2020 - जिले के विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर्स पर भी आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड तैयार किए जा रहे है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक के देश के जाने माने अस्पतालों में मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाती है। जिले के ग्राम गुराडिया में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक श्री शिवनारायण ने बताया कि उन्होंने गत 2 दिनों में 50 हितग्राहियों का पंजीयन कर उनके गोल्डन कार्ड मौके पर ही ऑनलाइन तैयार कर प्रदान किए है। इसी तरह जिले के अन्य कॉमन सर्विस सेंटर पर भी ग्रामीणजन अपनी पात्रता अनुसार गोल्डन कार्ड के लिए सम्पर्क कर रहे है और उनके कार्ड वहां तैयार कर वितरित भी किए जा रहे है। इसी तरह के कार्ड तैयार करने के लिए गत दिनों ग्राम आमोदा में भी विशेष कैम्प आयोजित कर ग्रामीणों के गोल्डन कार्ड तैयार किए गए।
No comments:
Post a Comment