Tuesday, 15 December 2020

किसानों के लिए बनाये गए नए कानूनों से होगा किसानों का कल्याण

 किसानों के लिए बनाये गए नए कानूनों से होगा किसानों का कल्याण

खण्डवा 15 दिसम्बर, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कुछ लोग नए किसान कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जबकि नए कानून किसानों के लिए कल्याणकारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रहते किसानों के हितों से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह स्पष्ट किया गया है कि नए कानूनों के तहत कृषि उपज मंडी बंद नहीं होगी। किसान मंडी के बाहर भी उत्पादन बेच सकेगा। व्यापारी को उत्पादन बेचने पर उसे यदि अधिक मुनाफा होता है तो यह किसान का अधिकार होना ही चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान अपना उत्पादन निर्यातक को भी बेच सकता है एवं निजी मंडी को भी। इसी तरह यह भी प्रावधान किया गया है कि क्रेता और विक्रेता के आपस में बोनी के समय हुए समझौते के बाद बाजार की स्थितियां बदलने पर क्रेता निर्धारित कीमत से कम में उत्पादन लेते हैं और इससे किसान को नुकसान हो रहा है तो ऐसे मामलों में सरकार की तरफ से एक्शन लिया जाएगा। 

  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होशंगाबाद जिले में हाल ही में किसानों से उच्चतम मूल्य पर धान खरीदने का उदाहरण भी दिया। इस मामले में राइस कम्पनी ने बाजार में धान की कीमत बढ़ने पर किसानों से क्रय करने से इंकार कर दिया था। किसानों की जागरूकता और प्रशासन की कार्रवाई से किसानों को वाजिब मूल्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नए कानून किसानों के कल्याण के लिए हैं। प्रतिस्पर्धा हो और किसान उत्पादन कहीं भी बेचें, यह उनका अधिकार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि पूर्व में स्टाक की सीमा थी, अब नए कानून में नहीं होगी। भारत सरकार अधिकतम खरीदी का रास्ता खुला रखना चाहती है। उससे यदि किसान का ज्यादा लाभ है तो इससे किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment