Thursday, 17 December 2020

‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन 21 दिसम्बर को

 ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन 21 दिसम्बर को 

खण्डवा 17 दिसम्बर, 2020 - मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश अनुसार ’’फिट इण्डिया‘‘ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। खेल युवा कल्याण विभाग खण्डवा व शिक्षा विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा ‘‘फिट इंडिया अभियान‘‘ के तहत ‘‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज‘‘ के तहत 21 दिसम्बर को सायकिल फेरी का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन प्रातः 7 बजे से गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम ग्राउण्ड से प्रारंभ होगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह रैली गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर नरेड़ी पेट्रोल पम्प, माता चौक, इंदिरा चौक से सूरजकुण्ड स्कूल से पुलिस लाइन होते हुये गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम पर आकर सम्पन्न होगी। सायकिल रैली में जिला प्रशासन के सभी कार्यालय स्टॉफ, खिलाड़ी, आम जनता आदि कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते  हुये भाग ले सकते है। प्रतिभागी वेबसाइट https://fitindia.gov.in/fit-india-cyclothon-2020/  पर अपना रजिस्ट्रेशन कर ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment