Tuesday, 8 December 2020

चावल की नीलामी 21 दिसम्बर को

 चावल की नीलामी 21 दिसम्बर को

खण्डवा 8 दिसम्बर, 2020 - जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने बताया कि दिलीप मालवीय निवासी आनंद नगर खण्डवा द्वारा सिहाड़ा रोड स्थित सत्यम वेयर हाउस खण्डवा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य शासकीय योजनाओं में वितरित होने वाले चावल का अवैध रूप से क्रय कर विक्रय हेतु भण्डारण कर अवैध व्यापार किया जाना पाया गया। सत्यम वेयर हाउस के बी भाग में स्थित गोदाम में रखे गये 37743.23 कि.ग्रा. जप्त शुदा चावल जो कि क्षयशील होने से उसे लम्बी अवधि तक यथास्थिति में रखने में उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी इस हेतु उसकी लोक नीलामी के आदेश कलेक्टर द्वारा दिये गये है। इस नीलामी में शामिल होने के इच्छुक अनुज्ञप्तिधारी या अन्य अनाज व्यापारीगण 21 दिसम्बर सायं 3 बजे उपस्थित होकर चावल की लोक नीलामी में हिस्सा ले सकते है। 

        जिला आपूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला ने बताया कि लोक नीलामी किये जाने वाले चावल को उच्चतम दर पर मय बारदाना सहित किया जायेगा। बोलीदार द्वारा लगाई गई बोली को किसी भी दशा में स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकारी कलेक्टर का होगा जिसके लिये किसी प्रकार का कारण बताया जाना आवश्यक नहीं होगा। बोलीदार द्वारा लोक नीलामी में हिस्सा लेने के पूर्व अनिवार्य दस्तावेज यथा आधार कार्ड, जीएसटी नम्बर एवं अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी होने की स्थिति में अनाज क्रय-विक्रय अनुज्ञप्ति की छायाप्रति प्रस्तुत करेंगे। लोक नीलामी किये जाने वाले चावल गुणवत्ता का अवलोकन एवं निरीक्षण 21 दिसम्बर को लोक नीलामी के पूर्व गोदाम की सील खुलवाई जाकर भण्डारित स्थल पर ही किया जा सकेगा। सम्पूर्ण प्रक्रिया के पश्चात अंतिम निर्णय कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात ही लिया जा सकेगा। 

No comments:

Post a Comment