Thursday, 10 December 2020

कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में दिया गया प्रषिक्षण

 कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में दिया गया प्रषिक्षण 

खण्डवा 10 दिसम्बर, 2020 - गुरूवार को सिविल सर्जन सभाकक्ष में कोविड-19 के टीकाकरण संबंधी जिला स्तरीय प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षण में डब्ल्यू.एच.ओ. सर्वेलेंस ऑफिसर डॉ. राहुल कामले ने प्रजेंटेषन के माध्यम से जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद टीकाकरण से होने वाले प्रतिकूल प्रभाव संबंधी अध्ययन के लिए गठित कमेटी की बैठक में भी सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने की। इस दौरान सचिव डॉ. अनिल तंतवार, प्रोफेसर डॉ. प्रर्मिला वर्मा, डॉ. भूषण बांडे,, प्रोफेसर डॉ. पंकज जैन, डॉ. अतुल माने उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment