Thursday, 24 December 2020

11 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होगा ’’दस्तक अभियान’’

 11 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होगा ’’दस्तक अभियान’’

खण्डवा 24 दिसम्बर, 2020 - शासन द्वारा दस्त से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के उद्देश्य से दस्तक अभियान 11 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। अभियान में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के परिवारों में सम्पर्क कर बीमारियों की सक्रिय पहचान की जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए एएनएम व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 5 वर्ष से कम आयु वर्ग में दस्त रोग बाल मृत्यु का प्रमुख कारण है, इसलिए सभी मैदानी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में विशेष ध्यान देना जरूरी है। 

No comments:

Post a Comment