Sunday, 22 November 2020

धरना, जुलूस व आम सभा की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन ही दें

 धरना, जुलूस व आम सभा की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन ही दें

खण्डवा 22 नवम्बर, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि खण्डवा जिले में किसी भी धरना, जुलूस, रैली व आमसभा प्रदर्शन आदि के लिए ऑफ लाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन से पूर्व आयोजकों को खण्डवा जिले की वेबसाइट www.khandwa.nic.in के होम पेज पर दी गई लिंक के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को आवेदन करना होगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजकों को अनुमति ऑनलाइन ही दी जायेगी। 


No comments:

Post a Comment