Monday, 12 October 2020

बरूड़ व सांवखेड़ा में कोविड अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

 बरूड़ व सांवखेड़ा में कोविड अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा 12 अक्टूबर, 2020 - कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान 30 नवम्बर तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान की थीम ‘‘सावधानी में ही सुरक्षा है’’ और पंच लाइन कोरोना से बचने के लिए है जरूरी, मास्क पहने, धोते रहे हाथ, रखे दो गज की दूरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सोमवार को ग्राम बरूड़, सांवखेड़ा व अन्य ग्रामों में ग्रामीणजनों को सी.एच.ओ. एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अनुकूल व्यवहार परिवर्तन की प्रतिज्ञा दिलाकर परामर्ष दिया गया।

No comments:

Post a Comment