Friday, 16 October 2020

निर्वाचन की सभाओं में कोविड के दिशा निर्देश पालन हेतु वालेटिंयर्स तैनात करें

 निर्वाचन की सभाओं में कोविड के दिशा निर्देश पालन हेतु वालेटिंयर्स तैनात करें

खण्डवा 16 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन से संबंधित राजनैतिक आम सभाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के पालन लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक आम सभा में 10-10 कर्मचारी तैनात किए जायेंगे। साथ ही संबंधित राजनैतिक दलों के भी कम से कम 10 वालेटिंयर्स आम सभाओं में तैनात रहेंगे, जो कि उपस्थित नागरिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य प्रावधानों का पालन करायेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी मांधाता क्षेत्र को निर्देश दे दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment