निर्वाचक नामावली विक्रय हेतु उपलब्ध
मतदाता सूची की पुस्तिका व सी.डी. की दरें निर्धारित
खण्डवा 6 अक्टूबर, 2020 - जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटो निर्वाचक नामावली तैयार की जा चुकी है। निर्वाचक नामावली की सी.डी. तथा प्रिंटेड कॉपी का मूल्य निर्धारित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि जिले के मांधाता हरसूद, खण्डवा व पंधाना विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली की सॉफ्टकॉपी तैयार है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की सीडी का मूल्य 100 रू. निर्धारित किया गया है। इसके अलावा निर्वाचक नामावली की पुस्तिका का मूल्य 1 रू. प्रति पृष्ठ के मान से निर्धारित किया गया है। मांधाता क्षेत्र की मतदाता सूची का मूल्य 7775, हरसूद की मतदाता सूची का मूल्य 7942, खण्डवा की मतदाता सूची का मूल्य 10086 व पंधाना की मतदाता सूची का मूल्य 9866 निर्धारित है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघाड़े ने बताया कि अतिशीघ्र वाले मामलों में मतदाता सूची प्राप्त करने के लिए दर 2 रू. प्रति पृष्ठ निर्धारित की गई है। इस दर से मांधाता क्षेत्र की मतदाता सूची का मूल्य 15550, हरसूद की मतदाता सूची का मूल्य 15884, खण्डवा की मतदाता सूची का मूल्य 20172 व पंधाना की मतदाता सूची का मूल्य 19732 निर्धारित है। जिले की मतदाता सूची का सेट 1 रू. प्रति दर से 35669 रू. में उपलब्ध है तथा शीघ्रता से प्राप्त करने के लिए 2 रू. प्रति पृष्ठ की दर से जिले की मतदाता सूची का मूल्य 71338 रू. निर्धारित है। कोई भी व्यक्ति कोषालय में उपरोक्त अनुसार राशि जमा कर चालान की प्रति प्रस्तुत कर जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदाता सूची प्राप्त कर सकते है।
No comments:
Post a Comment