Wednesday, 7 October 2020

स्टेडिंग कमेटी की बैठक में निर्वाचन व्यय संबंधी दरों की जानकारी दी गई

 स्टेडिंग कमेटी की बैठक में निर्वाचन व्यय संबंधी दरों की जानकारी दी गई

खण्डवा 7 अक्टूबर, 2020 - बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले व्यय से संबंधित मदों की दरों के संबंध में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन व्यय शाखा द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान टेंट, माइक, कुर्सी,टेबल, नाश्ता, खाना जैसे विभिन्न मदों की दरों का निर्धारण किया गया है। इस बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने व्यय शाखा द्वारा निर्धारित दरों पर सहमति व्यक्त की। बैठक में निर्वाचन व्यय शाखा के नोडल अधिकारी श्री के.के. मौर्य व जिला कोषालय अधिकारी श्री ललित परमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment