Saturday, 3 October 2020

पौधरोपण कर व मैदान की सफाई कर खिलाडि़यों ने मनाई गांधी जयंती

 पौधरोपण कर व मैदान की सफाई कर खिलाडि़यों ने मनाई गांधी जयंती

खण्डवा 3 अक्टूबर, 2020 - राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल प्रशिक्षण केंद्र खंडवा में शुक्रवार को आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के कुश्ती एवं ताइक्वांडो के खिलाडि़यों ने भाग लिया। प्राधिकरण के प्रभारी श्री सोमेश्वर राव ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और गांधी जी के विचारों पर आयोजित पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम में खंडवा का प्रतिनिधित्व करने वाले अंश नेहरवाल एवं मानसी धुर्वे को प्राधिकरण द्वारा सम्मान किया गया। श्री सोमेश्वर राव ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर ताइक्वांडो एवं कुश्ती खिलाडि़यों ने खेल परिसर में पौधरोपण कर तथा पॉलिथीन व कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में कुश्ती खिलाडि़यों को किट वितरित की गई। इस कार्यक्रम में भारतीय रेल्वे के खिलाड़ी एवं पीटीआई ऋषि सोनकर, सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी पीयूष कुमार राय चेतन शेंडगे आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment