कुल 9 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं
खण्डवा 10 अक्टूबर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि खण्डवा मेडिकल कॉलेज तथा जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से प्राप्त रिपोर्ट में खण्डवा जिले के कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। ये मरीज भौगांवा, ओंकारेश्वर, खण्डवा शहर के शिवाजी चौक, लाल चौकी, पड़ावा, सन्मती नगर, टैगोर कॉलोनी के 1-1 मरीज तथा माता चौक मूंदी के 2 मरीज शामिल है।
No comments:
Post a Comment