Friday, 16 October 2020

किसान स्पेशल ट्रेन में सब्जी व फलों के परिवहन पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

 किसान स्पेशल ट्रेन में सब्जी व फलों के परिवहन पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

खण्डवा 16 अक्टूबर, 2020 - खण्डवा रेल्वे स्टेशन के मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक श्री वी.सी. गुप्ता ने बताया कि भारतीय रेल्वे द्वारा किसानों की सुविधा के लिए प्रारंभ की गई स्पेशल कृषि पार्सल ट्रेन में सब्जी व फलों के परिवहन पर भारतीय रेल्वे द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान की सुविधा दी गई है। श्री गुप्ता ने बताया कि सब्जी व फल विक्रय के लिए अन्य स्थानों पर भेजने के इच्छुक किसान कार्यालयीन समय में खण्डवा रेल्वे स्टेशन के पार्सल कार्यालय पर आकर सम्पर्क कर सकते है या उनके मोबाइल नम्बर 73899-36245 पर बात कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment