Friday, 16 October 2020

खण्डवा जिले को मिलेगा 3 करोड़ रू. का अतिरिक्त आवंटन

 खण्डवा जिले को मिलेगा 3 करोड़ रू. का अतिरिक्त आवंटन
नीति आयोग की डेल्टा रेंकिंग में खण्डवा जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन पाया गया

खण्डवा 16 अक्टूबर, 2020 - नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यो की नियमित समीक्षा की जाती है तथा डेल्टा रेंकिंग में जिन जिलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पाया जाता है, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त आवंटन विकास कार्यो के लिए जारी किया जाता है। गत जुलाई माह की समीक्षा में खण्डवा जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन पाये जाने पर जिले को विकास कार्यो के लिए 3 करोड़ रूपये का अतिरिक्त आवंटन मिलेगा। इस संबंध में नीति आयोग के द्वारा जिला प्रशासन के कार्यो की सराहना की गई है। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि नीति आयोग के पेरामीटर्स की डेल्टा रेंकिंग में सुधार होने से मिलने वाली इस राशि को किन कार्यो पर खर्च करना है इस संबंध में विस्तृत कार्य योजना व प्रस्ताव तैयार कर नीति आयोग को भेजा जायेगा। वहां से अनुमोदन प्राप्त होने पर प्राप्त 3 करोड़ रूपये की राशि को शिक्षा, स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग के विकास कार्यो पर व्यय किया जायेगा, जिससे जिले के विकास को गति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment