Monday, 12 October 2020

3 अपराधियों से 25-25 हजार रू. का बंधपत्र भरवाने के आदेश

 3 अपराधियों से 25-25 हजार रू. का बंधपत्र भरवाने के आदेश 

खण्डवा 12 अक्टूबर, 2020 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 3 अपराधियों से बंधपत्र भरवाने की कार्यवाही के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार अपराधी गन्नू उर्फ गणेश पिता राधेश्याम जायसवाल निवासी ग्राम बोरीसराय, अमजद पिता अफजल निवासी हातमपुरा एवं अक्कू उर्फ सुशील पिता पूनमचंद वर्मा निवासी दादाजी वार्ड संजय नगर खण्डवा की आपराधिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर इन अपराधियों को 25-25 हजार रूपये का बंध पत्र भरवाकर कर प्रस्तुत करने के आदेष जारी किये है। इन अपराधियों को इस आषय का बंधपत्र भरना होगा कि ‘‘भविष्य में वह किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं रहेगा।‘‘ आदेष जारी होने की तिथि से आगामी 1 वर्ष तक इन अपराधियों को प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को अपरान्ह 3 बजे अपने क्षेत्र के तहसीलदार के न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगी।

No comments:

Post a Comment