Wednesday, 14 October 2020

बुधवार को 2 अभ्यर्थियों ने 3 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए

 बुधवार को 2 अभ्यर्थियों ने 3 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए बुधवार को कुल 2 अभ्यर्थियों ने 3 नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी मांधाता विधानसभा क्षेत्र श्री सी.एस. सोलंकी के समक्ष प्रस्तुत किए। अभ्यथी श्री नारायण पटेल ने भारतीय जनता पार्टी से 2 नाम निर्देशन पत्र जमा किए। जबकि श्री जितेन्द्र सिंह ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। इससे पूर्व 2 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को होगी तथा नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर को सम्पन्न होगी। मांधाता विधानसभा क्षेत्र में मतदान 3 नवम्बर को सम्पन्न होगा।

No comments:

Post a Comment