Tuesday, 13 October 2020

निर्वाचन संबंधी व्यय की शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूम व कॉल सेंटर स्थापित

 निर्वाचन संबंधी व्यय की शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूम व कॉल सेंटर स्थापित

खण्डवा 13 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय खण्डवा में निर्वाचन व्यय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष तथा कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2226161 है। निर्वाचन व्यय शाखा के नोडल अधिकारी श्री के.के. मौर्य ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय से संबंधित शिकायत इस दूरभाष क्रमांक पर फोन करके कर सकता है।

No comments:

Post a Comment