12 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा
खण्डवा 11 अक्टूबर, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. बड़गांव फीडर एवं गायत्री मंदिर फीडर पर आवश्यक कार्य होने के कारण प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि सोमवार को 12 अक्टूबर को 11 के.व्ही. बड़गांव फीडर से जुड़े क्षेत्र किशोर कुमार समाधि,सिसौदिया रिसोर्ट, संजय नगर, शिवाजी नगर, दादाजी मंदिर, रोशनाई गांव, नई अनाज मण्डी के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार 13 अक्टूबर को 11 के.व्ही. गायत्री मंदिर फीडर से जुड़े क्षेत्र अवस्थी चौराहा, आदर्श नगर, सौमित्र नगर, नाकोड़ा नगर, बी.एस.एन.एल. कॉलोनी, जे.जे. हॉस्पिटल, इंदिरा चौक, होटल रॉयल इन, होटल रणजीत, एल.आय.सी. आयकर कार्यालय के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा।
No comments:
Post a Comment