शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 11 से 13 अक्टूबर तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा
खण्डवा 10 अक्टूबर, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. सिविल लाइन फीडर, बड़गांव फीडर एवं गायत्री मंदिर फीडर पर आवश्यक कार्य होने के कारण प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि 11 अक्टूबर को सिविल लाइन फीडर से जुड़े क्षेत्र पी.डब्ल्यूडी कॉलोनी, कलेक्टर कार्यालय, स्टेडियम, शांति नगर, केशव कुंज, कोहेफिजा कॉलोनी, वत्सला विहार, महेश नगर, भाटिया पेट्रोल पम्प, आदिवासी कन्या छात्रावास, सुभाष स्कूल, सौमित्र नगर, गौरीकुंज के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि 12 अक्टूबर को 11 के.व्ही. बड़गांव फीडर से जुड़े क्षेत्र किशोर कुमार समाधि,सिसौदिया रिसोर्ट, संजय नगर, शिवाजी नगर, दादाजी मंदिर, रोशनाई गांव, नई अनाज मण्डी के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को 11 के.व्ही. गायत्री मंदिर फीडर से जुड़े क्षेत्र अवस्थी चौराहा, आदर्श नगर, सौमित्र नगर, नाकोड़ा नगर, बी.एस.एन.एल. कॉलोनी, जे.जे. हॉस्पिटल, इंदिरा चौक, होटल रॉयल इन, होटल रणजीत, एल.आय.सी. आयकर कार्यालय के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा।
No comments:
Post a Comment