Tuesday, 6 October 2020

मंगलवार को 1 व सोमवार को 3 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

 मंगलवार को 1 व सोमवार को 3 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

खण्डवा 6 अक्टूबर, 2020 - जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से मंगलवार को 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि यह रिपोर्ट रामगंज खण्डवा निवासी की है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में सोमवार रात को कुल 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे ग्राम किल्लौद तथा खण्डवा शहर के घासपुरा व विद्या नगर वार्ड नम्बर 50 के निवासी है।

No comments:

Post a Comment