विधानसभा उप निर्वाचन के लिए लेखन सामग्री क्रय करने हेतु दरें आमंत्रित
खण्डवा 5 सितम्बर, 2020 - आगामी विधानसभा उप निवार्चन के दौरान उपयोग में आने वाली लेखन सामग्री की क्रय की जाना है, इसके लिए स्थानीय पंजीकृत संस्थाओं से सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि स्टेशनरी संबंधी ये दरें 22 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक आमंत्रित की गई है। इच्छुक व्यक्ति निविदा के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खण्डवा के पक्ष में 20 हजार रू. का डिमाण्ड ड्राफ्ट या बैंक गारंटी के साथ सील्ड बंद लिफाफे के साथ निविदा जमा करा सकते है। प्राप्त निविदाएं उसी दिन अपरांह 5 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जायेगी। निविदा संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.mptenders.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment