ग्राम कनवानी में सहयोग से सुरक्षा अभियान के संबंध में जानकारी दी
खण्डवा 3 सितम्बर, 2020 - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर के ग्राम कनवानी में बुधवार को सहयोग से सुरक्षा अभियान के तहत ग्राम स्वास्थ्य एवं तदर्थ समिति के सदस्यों व अन्य ग्रामीणजनों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कोरोना एवं स्वास्थ्य विषय पर उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को सहयोग से ही सुरक्षा अभियान तथा वर्तमान में स्वास्थ्य की देखभाल विषय पर पारस्परिक संवाद किया गया। बैठक में सी.एच.ओ. सपना मालवीया ने उपस्थितजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मुंह पर मास्क लगाने, बार बार साबुन से हाथ धोने और दो गज की दूरी रखने जैसे उपायों को अपने व्यवहार में लाने के लिए कहा। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाकर उन्होंने कहा कि हम इन उपायों का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं तो हम न केवल स्वयं बल्कि अपने परिवार और समाज में कोरोना के संक्रमण पर रोक लगा सकते है। बैठक में ए.एन.एम. पुष्पा सावनेर, आशा सहयोगी शहनाज के साथ ही समिति के सदस्य एवं आम ग्रामीण महिलायें उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment