Wednesday, 9 September 2020

स्थानीय निर्वाचन संबंधी ई.व्ही.एम. की एफ.एल.सी. हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

 स्थानीय निर्वाचन संबंधी ई.व्ही.एम. की एफ.एल.सी. हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

खण्डवा 9 सितम्बर, 2020 - आगामी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए ई.व्ही.एम. की प्रथम स्तरीय जांच के कार्य सम्पादन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार ई.व्ही.एम. की प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर डॉ. आरती सिंह रहेगी। नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री एस.एल. धुर्वे रहेंगे। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री आशीष पाल, श्री दुर्गेश उईके, श्री मनोज उपाध्याय, श्री आर.सी. मोरछले, श्री गौरव रघुवंशी एवं श्री प्रेम निमोले की ड्यूटी लगाई गई है। मास्टर ट्रेनर्स के रूप में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खण्डवा के श्री एस.एन. खातरकर, श्री के.एल. कोरी, श्री आर.के. चौरे, श्री सी.व्ही. गंधे, श्री अशोक श्रीवास्तव, श्री प्रशांत वातरे, श्री सतीश कुमार कटारे, श्री आशीष गुप्ता, श्री संजीव मलिक, श्री विनेश पटेल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एस.एन. कॉलेज के डॉ. टी.आर. ब्राम्हणे, डॉ. विनोद सिंह देवड़ा, प्रो. प्रेमसिंह मोरे, श्री विजय यादव, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खण्डवा के व्याख्याता श्री मुकेश वास्केल, श्री सुभाष माहेश्वरी, श्री सतीश श्रीवास्वत, श्री समीर दीक्षित, श्री दशरथ मोयदे एवं श्री बी.डी. सनखेरे की ड्यूटी लगाई गई है। 

No comments:

Post a Comment