मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह ने मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण
खण्डवा 4 सितम्बर, 2020 - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत निर्मित जलाशय लवकुश पटेल पिता श्रीराम पटेल ग्राम बगमार विकासखंड पंधाना का अवलोकन किया गया। जिसमें मत्स्य पालन विभाग के ओ.पी.वर्मा सहायक संचालक मत्स्य उद्योग एवं मनोज कुमार कवड़े सहायक मत्स्य अधिकारी , डॉ अभिषेक सोनी सहायक मत्स्य अधिकारी, मनोज अग्रवाल सहायक मत्स्य अधिकारी, उपस्थित थे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा कम समय 6 माह में मछली की वृद्धि 1.5 किलो होने पर किसान को प्रोत्साहित किया गया। गौरतलब है कि लवकुश पटेल के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा के निर्देशन एवं मछली पालन विभाग के मार्गदर्शन में एक हेक्टेयर में 2 पार्ट बनाकर फिश फार्मिंग की हाई डेंसिटी कल्चर पद्धति अपनाकर मार्च से अगस्त छह माह मैं अनुमानित 40 टन मछली का उत्पादन संभावित किया, जिसका बाजार मूल्य 40 लाख रू. है। इसमें लगभग 13 लाख की लागत आई, जिसे देखकर और अन्य किसान भी मत्स्य पालन हेतु प्रोत्साहित हो रहे हैं। साथ ही मछली पालन विभाग को जिले में अधिक से अधिक इस प्रकार के तालाब बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिले में मछली उत्पादन की अत्यधिक संभावना को देखते हुए फिश फॉर्मिंग एवं केज कल्चर जल श्रोतों का उपयोग कर मछली उत्पादन बढ़ाये जाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिये मत्स्य पालन विभाग से मत्स्य पालक को अनुदान भी मिलेगा। फिश फार्मिंग की हाई डेंसिटी कल्चर ,केज कल्चर तकनीकी अपना कर किसान कम लागत में लाखों की कमाई कर सकते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि फिश फार्मिंग की हाई डेंसिटी कल्चर के साथ-साथ हॉर्टिकल्चर की अधिक कीमत देने वाले फसल की खेती किया जावे जिससे उर्वरक में कमी आएगी और जैविक फसल आम नागरिकों को प्राप्त हो सकेगा।

No comments:
Post a Comment