Saturday, 12 September 2020

हिन्दुजा हॉस्पिटल एवं श्रीमाली हॉस्पिटल का संचालन पुनः प्रारंभ

 हिन्दुजा हॉस्पिटल एवं श्रीमाली हॉस्पिटल का संचालन पुनः प्रारंभ



खण्डवा 12 सितम्बर, 2020 - शहर के दो निजी अस्पताल शनिवार से खोले गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए श्रीमाली अस्पताल को संचालक के पॉजिटिव पाये जाने पर बंद किया गया था तथा क्वारेंटिन अवधि पूर्ण होने पर इसे आज खोला गया। इसी प्रकार हिंदुजा अस्पताल को भी आज से पुनः खोला गया। डॉ. चौहान ने बताया कि कोविड संक्रमण की पहचान हेतु आवष्यक एक्स-रे और सी.टी. स्कैन की सुविधा निजी क्षेत्र में भी मिल सके। इसे दृष्टिगत रखते हुए हिंदुजा अस्पताल को आज से खोला गया। इन अस्पतालों को खोलते समय संचालकों को हिदायत दी गई कि अस्तपाल में भर्ती होने वाले मरीजों की सूचना हर दो घण्टे में जिला प्रषासन एवं स्वास्थ्य विभाग को अनिवार्य रूप संे दें।

No comments:

Post a Comment