मांधाता उप चुनाव के लिए टेंट सामग्री किराये पर लेने हेतु दरें आमंत्रित
खण्डवा 4 सितम्बर, 2020 - आगामी विधानसभा उप निवार्चन के दौरान प्रशिक्षण, मतदान सामग्री वितरण व मतगणना के दौरान उपयोग में आने वाली टेंट सामग्री किराये पर लेने के लिए स्थानीय पंजीकृत संस्थाओं से दरें आमंत्रित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि टेंट सामग्री संबंधी ये दरें 26 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक आमंत्रित की गई है। इच्छुक व्यक्ति निविदा के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खण्डवा के पक्ष में 20 हजार रू. का डिमाण्ड ड्राफ्ट या बैंक गारंटी के साथ सील्ड बंद लिफाफे के साथ निविदा जमा करा सकते है। टेंट सामग्री किराये पर लेने हेतु प्राप्त निविदाएं उसी दिन अपरांह 5 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जायेगी। निविदा संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.khandwa.nic.in से डाउनलोड की जा सकती है। निविदा दस्तावेज का मूल्य 500 रूपये निर्धारित है।
No comments:
Post a Comment