Friday, 11 September 2020

नागरिको के लिए राहत भरी खबर

 नागरिको के लिए राहत भरी खबर
केवल संक्रमित व्यक्ति का घर ही बनेगा कन्टेन्मेंट जोन 
निगेटिव आने पर नहीं किया जायेगा होम क्वारेंटिन

खण्डवा 11 सितम्बर, 2020 - जिला प्रशासन ने कोविड-19 के संबंध में प्राप्त नवीनतम दिशा निर्देशों के पालन में एवं नागरिकों की सुविधा के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि अब कोविड-19 संबंधी सेम्पल लेने के बाद यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो उसे 14 दिन का होम क्वारेंटिन नहीं किया जायेगा। इसके अलावा प्रायवेट क्लिनिक्स, पैथोलॉजी लैब, एवं मेडिकल स्टोर्स में यदि सेम्पल लिया जाता है तो निगेटिव आने पर होम क्वारेंटाइन नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अब केवल पॉजिटिव व्यक्ति के घर को ही कन्टेन्मेंट जोन बनाया जायेगा। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के लक्षण होने पर तुरंत अपनी जांच करवाये, ताकि शीघ्र ही उपचार प्रारंभ कर बीमारी से काबू पाया जा सके। 

No comments:

Post a Comment