AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 2 September 2020

9 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया

 9 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया

खण्डवा 2 सितम्बर, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से संक्रमित मरीजों के निवास के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र के रूप में घोषित कर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए जाते हैं। मरीज के संक्रमण मुक्त होने पर उस कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई कर दिया जाता है। इसी क्रम में कुल 9 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा जारी कर दिए गए है। जो कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए है, उनमें बिजासन पार्लर वाली गली पंजाब कॉलोनी, खानशाहवली दरगाह के पीछे आदर्श नगर, पंचशील नगर सिंघाड़ तलाई, किशोर नगर खण्डवा, घासपुरा बंगलादेश कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी पंधाना, प्रभु प्रेमपुरम खण्डवा, गणेश तलाई खण्डवा एवं सिंधी कॉलोनी खण्डवा में बनाए गए कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। 

No comments:

Post a Comment